वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है।

आपको बता दें कि व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखाएं और चिह्न होते हैं, जिससे पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के हाथ में प्रशासनिक अधिकारी बनने का योग है भी या नहीं। आइए जानते हैं उस चिह्न और योग के बारे में…

ऐसा हो गुरु पर्वत:
शास्त्र के अनुसार, अगर आपके हाथ पर गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है, वे प्रशासनिक क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता पाते हैं। ये लोग कम उम्र में ही अधिकारी बन जाते हैं।

गुरु पर्वत पर हो वर्ग का निशान:
यदि व्यक्ति के गुरु पर्वत पर वर्ग है तो ऐसा व्यक्ति उच्च पद पाने में सफल होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर उच्च पद पाता है। भले ही ऐसा व्यक्ति बेहद गरीब और साधारण परिवार में क्यों ना जन्मा हो। गुरु के इस प्रभाव से ऐसे व्यक्ति कुशल एवं सफल प्रशासक बन सकते हैं। ये लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं।

शादी के बाद चमकती है किस्मत:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर छोटा से गोल बना हो अर्थात वृत्त हो तो वह अपने प्रयत्नों से उच्च पद को हासिल करने में सफल होता है। ऐसे लोगों को उनके जीवनसाथी के परिवार से काफी मदद मिलती है। मतलब ऐसे लोगों का करियर शादी के बाद चमकता है और करियर बनाने में जीवनसाथी की अहम भूमिका होती है।

ऐसी हो सूर्य रेखा:
जिस जातक के हाथ पर सूर्य रेखा पर नक्षत्र हो और गुरु पर्वत उच्च होने से उस व्यक्ति को काफी प्रसिद्धि मिलती है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इन लोगों को जलबा पसंद होता है। साथ ही ये लोग करियर के उच्च पद को प्राप्त करते हैं।

मस्तक रेखा पर हो यह चिह्न:

अगर आपके हथेली पर मस्तक रेखा के अंत में त्रिशुल का निशान होता है तो आप प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं। मस्तक रेखा हथेली की मध्य की रेखा मानी जाती है। मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की मानसिक शक्ति को भी दर्शाता है।