12वीं पास करने के बाद सबसे बड़ी समस्या यह सामने आती है कि कौन सा सबजेक्ट लिया जाए। कुछ लोग इस बात का निर्णय अपनी रूचि के अनुसार ले लेते हैं तो कुछ छात्र अपने विषय के चुनाव को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। बच्चों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए ज्योतिष अनुसार उपाय बताए गए हैं। जिससे छात्र अपनी राशि और जन्मतारिख के अनुसार अपने सब्जेक्ट का चुनाव कर सकता है…
मेष राशि (21 मार्च से 20 अप्रैल) – इन राशि के बच्चों को अपने लिए साइंस फील्ड का चुनाव करना चाहिए। ऐसे लोग कंप्यूटर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और सेना के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।
वृषभ राशि (21 अप्रैल से 20 मई) – इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के छात्रों को अपने लिए कॉमर्स विषय का चुनाव करना ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (21 मई से 20 जून) – इस राशि के जातकों को आर्ट्स फील्ड का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि आपका करियर लेखन, मीडिया और संगीतकार के रूप ज्यादा अच्छा बन सकता है।
कर्क राशि (21 जून से 20 जुलाई) – इन जातकों के लिए बायो साइंस विषय सबसे अच्छा साबित हो सकता है।
सिंह राशि (21 जुलाई से 20 अगस्त) – इस राशि के जातक अपने लिए आर्ट्स या साइंस कोई भी विषय चुन सकते हैं।
कन्या राशि (21 अगस्त से 20 सितंबर) – आप लोगों के लिए मैथ्स साइंस सबसे अच्छा विषय रहेगा। क्योंकि आपका करियर इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट फील्ड में बनने के आसार ज्यादा होते हैं।
तुला राशि (21 सितंबर से 20 अक्टूबर) – ऐसे जातक अपने लिए आर्ट्स या मैथ्स की फील्ड चून सकते हैं।
वृश्चिक राशि (21 अक्टूबर से 21 नवंबर) – इन जातकों को अपने लिए आर्ट्स फील्ड का चुनाव करना चाहिए।
धनु राशि ( 22 नवंबर से 21 दिसंबर) – इस राशि के छात्रों को अपने लिए कॉमर्स/बायो विषयों का चुनाव करना चाहिए।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर राशि (22 दिसंबर से 21 जनवरी) – आपके लिए आर्ट्स या बायो कोई भी विषय लाभकारी साबित हो सकता है।
कुंभ राशि (22 जनवरी से 20 फरवरी) – आप अपने करियर के लिए कॉमर्स या साइंस कोई भी विषय चुन सकते हैं।
मीन राशि (21 फरवरी 20 मार्च) – इन राशि के जातक अगर अपने लिए आर्ट्स विषय को चुनेंगे तो आपको सफलता मिलने की संभावना ज्यादा हो सकती है।