एक तस्वीर से आपकी तकदीर बदल सकती है। तस्वीर से तकदीर का गहरा रिश्ता माना जाता है। घर या दुकान की दीवार पर टंगी तस्वीर आपके लिए सुख-समृद्धि भी ला सकती है। जैसी तस्वीर आप घर या दुकान में लगाते हैं वैसा ही प्रभाव आपके जीवन में पड़ता है। क्योंकि तस्वीरें आपके ग्रह, नक्षत्रों पर भी प्रभाव डालती हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक दीवार पर लगी तस्वीर आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है। आइए आज जानते हैं कैसे तस्वीर आपके जीवन को बदल सकती है-

1. सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की दीवारों पर हंसते हुए बच्चों की तस्वीरे लगाएं।

2. घर में कभी हिंसक जानवरों की तस्वीर ना लगाएं। ऐसी तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढ़ाती हैं।

3. आप घर में घोड़ों और कुत्तों की तस्वीरें लगा सकते हैं। ये तस्वीरें आपको शक्ति और तरक्की प्रदान करती हैं।

4. घर में कभी भी बहते हुए पानी या झरने की तस्वीरें ना लगाएं। इससे घर में पैसों की तंगी आती है।

5. घर के किसी भी कमरे में युद्ध या महाभारत की तस्वीरे ना लगाएं। ऐसा करने से घर में झगड़े होते हैं।

[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]

6. घर में आप काली तस्वीरों को ना लगाएं। इससे घर में निगेटिव एनर्जी जन्म लेती है।

7. मृत व्यक्ति की तस्वीर दक्षिण दीवार पर लगाना चाहिए।

8. घर में पूजा-उपासना के लिए देवी-देवता या अपने गुरू का चित्र लगाएं। इन चित्रों को पूजा स्थल पर लगाना चाहिए।

9. घर के मुख्य द्वार के पास फूलों की तस्वीर लगाएं।

10. अपने बेडरूम में अपने विवाह के समय का चित्र लगाना चाहिए। माता-पिता या भाई-बहन की तस्वीर उत्तर दिशा की ओर लगाएं।

11. संतान प्राप्ति के लिए बेडरूम में कमल का फूल या गाय का चित्र लगाएं।

12. अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के स्थान पर उगते सूर्य देव की तस्वीर लगाएं।