Venus Transit in December: शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर (Venus Transit In Sagittarius) होने वाला है। बताया जा रहा है कि शुक्र ग्रह तुला राशि को छोड़कर 11 दिसंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने वाला है।
बता दें कि नए साल तक शुक्र वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। तुला राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो शुक्र को बहुत प्रिय हैं। लेकिन अब शुक्र तुला को छोड़ रहे हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर भी शुभ फल देने वाला साबित होगा। लेकिन इस गोचर का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि – इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यह समय दांपत्य सुख में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है। संबंधों में मधुरता आ सकती है।
वृष राशि – इस राशि वालों की प्रेम संबंधों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति प्यार-विश्वास बढ़ेगा। यह समय सुखों में वृद्धि करने वाला साबित होगा।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय परिश्रम भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों के भौतिक सुखों में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
कर्क राशि – शुक्र गोचर का यह समय आपको करियर, नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। धन आगमन के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ फलदायक साबित होगा। नए वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
कन्या राशि – कन्या राशि वालों को कला से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। रिश्तों में सम्मान और मधुरता आएगी।
तुला राशि – शुक्र तुला राशि का स्वामी ग्रह है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि में ही शुक्र गोचर होने वाला है। यह इस राशि के जातकों को मिले-जुले फल देने वाला समय रहेगा। धन लाभ होगा। नौकरीपेशों को कामयाबी मिलेगी।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों को सच्चे प्यार की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
मकर राशि – आपकी राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सुख-समृद्धि और यश बढ़ेगा।
कुंभ राशि – यह समय आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे।
मीन राशि – शुक्र गोचर आपकी राशि में मिले-जुले फल देने वाला साबित हो सकता है। धन वृद्धि होगी लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से चिंतित रह सकते है।