शनि 30 अप्रैल मंगलवार के दिन अपनी चाल बदलने वाले हैं। हालांकि शनि इस दौरान धनु राशि में ही रहेंगे बस उनकी चाल वक्री हो जाएगी। वक्री मतलब शनि की उल्टी या धीमी चाल। जानिए वक्री हुए शनि किस राशि पर कैसा प्रभाव डालने वाले हैं…
मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग-दौड़ ज्यादा होने के आसार हैं।
वृषभ राशि – शनि का वक्री होना इस राशि वालों के लिए काफी चुनौतियों भरा रहने वाला है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सफलता देरी से मिलने के आसार हैं।
मिथुन राशि – इस दौरान भाग्य का साथ कम मिल सकता है। अचानक घटनाएं हो सकती है। सुख को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों को हर काम में सवाधानी बरतनी होगी। खासकर वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य खराब होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह राशि – खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ अनबन होगी। निवेश करते समय सावधानी बरतें। संतान को लेकर कुछ तनाव हो सकते हैं।
कन्या राशि – इस राशि के लिए शनि का ये गोचर शुभ रहने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार हैं। भाग्योदय हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
तुला राशि – भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि – शनि की यह चाल इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। पैसों की प्रॉब्लम दूर होने की संभावना है। इस राशि के लोगों को उनकी जन्म कुंडली के अनुसार ही फल मिलेंगे।
धनु राशि – वैचारिक मतभेद होने की वजह से काफी झगड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम के चलते की गई यात्राएं व्यर्थ साबित हो सकती हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर राशि – स्वास्थ्य मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। विदेश मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद है।
कुंभ राशि – मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
मीन राशि – आप खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।