‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज अपना 31 वां बर्थडे मना रही है। 1 मई 1988 को अयोध्या में जन्मी अनुष्का तुला राशि की जातक हैं और स्वाति नक्षत्र में पैदा हुई हैं। अनुष्का ने कई शानदार फिल्मों में काम किया साथ ही कई तरह के अवॉर्ड भी हासिल किये। फिल्म ‘NH10’ के साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी बन गई भारत के क्रिकेट कप्तान कोहली की पत्नी। जानते हैं उनके व्यक्तित्व के बारे में उनकी जन्म राशि से…
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। जिसे 9 ग्रहों में रानी की उपाधि प्राप्त है। इस राशि के लोगों की आंखो में एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। इनका व्यक्तित्व काफी सुंदर होता है। इस राशि की महिलाएं देखने में काफी आकर्षक होती है जिस कारण इन्हें देखकर कोई भी आसानी से मोहित हो सकता है। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। इस राशि के जातक काफी संस्कारी और घर संवारकर रखने वाले होते हैं। इनका मन खेल-कूद और कला से जुड़े हुए कार्यों की तरफ ज्यादा रहता है। इस राशि के जातक पतले और लंबे होते हैं। इनकी आवाज काफी मधुर होती है साथ ही मुस्कुराता हुआ चेहरा इनकी खास पहचान होती है।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशि के जातकों का बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा होता है साथ ही ये लोग काफी ईमानदार होते हैं। चाहे लव लाइफ हो या प्रोफेशनल दोनों ही जगह बड़े वफादार रहते हैं। इन लोगों का नेचर काफी दयावान होता है। आत्मविश्वास से भरपूर इन लोगों को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना काफी अच्छा लगता है। सफेद और नीला रंग खास तौर पर इन्हें काफी आकर्षित करता है। हालांकि इन लोगों के निर्णय लेने की क्षमता काफी कम होती है। लेकिन दांपत्य जीवन काफी सुखमय रहता है साथ ही इन्हें पैसों से संबंधित परेशानी कम ही झेलनी पड़ती है। रोमांटिक होने के कारण अपने जीवन साथी से अत्याधिक प्यार करते हैं। इस राशि के लोग अकसर अभिनेता, गायक, मॉडल, प्रसिद्ध व्यापारी, फैशन डिजाइनर, डांस कोरियोग्राफर इत्यादि क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं।साथ ही यह जातक महंगी और अच्छी वस्तुएं की और ज्यादा आकर्षित होते हैं।