अक्षय तृतिया का दिन किसी भी वस्तु खासकर सोने- चांदी की खरीदारी और विवाह करने के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस बार यह पर्व 7 मई को मनाया जा रहा है। यह त्यौहार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को आता है। यहां जानिए इस दिन आप अपनी राशि अनुसार किन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं:
मेष राशि – इस राशि के जातक अपने लिए तांबे या सोने और किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं।
वृष राशि – आप अपने लिए सोने-चांदी का सामान खरीद सकते हैं। यह दिन आपके लिए भूमि संबंधी निवेश करने के लिए भी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि – चांदी के सिक्के या आभूषण, वाहन और मशीनरी की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि – आप घर खरीदने में निवेश कर सकते हैं साथ ही सोना और चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।
सिंह राशि – इस दिन सोना खरीदना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। साथ ही घर सजाने वाले फर्नीचर की भी खरीदारी कर सकते हैं।
कन्या राशि – चांदी के आभूषण और स्टील के बर्तन की खरीदारी करें। साथ ही निवेश करने के लिए भी दिन उत्तम रहेगा।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों को इस दिन चावल, चीनी और वस्त्रों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि – आप अपने लिए सोना, चांदी या तांबे से संबंधी किसी भी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि – इस राशि के जातक अपने लिए किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या सोने के आभूषणों की खरीदारी करें।
मकर राशि – इस राशि के लोग वाहन, मशीनरी या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। साथ ही काली दाल की खरीदारी भी आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।
[bc_video video_id=”5969286704001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को भूमि और भवन में निवेश करना शुभ रहेगा। साथ ही काले तिल और वस्त्र भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि – आपके लिए अक्षय तृतिया के दिन चने की दाल, हल्दी और घर का सजावटी सामान खरीदना शुभ माना गया है।