कलयुग में कर्म ही प्रधान माना गया है। कहते हैं मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। लेकिन ज्योतिष अनुसार कई बार इंसान की कड़ी मेहनत के बाद भी मन मुताबिक फल नहीं मिल पाता। इसका कारण ग्रहों की खराब स्थिति होती है। जो मनुष्य के जीवन पर किसी ना किसी तरह प्रभाव डालती है। इन्हीं ग्रहों को मजबूत करने के लिए लोग ज्योतिषी उपायों को अपनाते हैं। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के सितारें हैं जन्होंने अपने फिल्मी करियर को चमकाने के लिए कुछ ज्योतिषी तरीके अपनाये जिन्हें वह अपने लिए लकी चार्म मानते हैं…

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से एक शानदार फिल्में दी। और आज तक उनकी सफल फिल्मों का सिलसिला चलता आ रहा है। लेकिन उनकी जिंदगी में भी एक समय ऐसा आया था जब उन्हें अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े थे। यहां तक की उनकी कंपनी ABCL बैंक करप्ट हो गई थी। उस दौरान उन्होंने ज्योतिष पर विश्वास करते हुए अपने हाथों में नीलम रत्‍न की अंगूठी धारण की। जिसके बाद अमिताभ ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और कई मौकों पर वह इस अंगूठी को अपने लिए लकी चार्म बता चुके हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने हाथों में फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट पहना हुआ है। इसे वह अपना लकी चार्म मानते हैं। यह रत्न बुरी चीजों से दूर रखने और खराब स्वास्थ्य को ठीक करने का काम करता है। साथ ही करियर में भी तरक्की दिलाता है। ऐसा देखा गया है कि जब से सलमान ने इस रत्न को धारण किया है तब से उनका फिल्मी करियर, लीगल केस और आक्रमक स्वभाव पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।

रानी मुखर्जी

रानी अपने हाथ की छोटी उंगली में पन्ना पहनती हैं। जो बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पहना जाता है। बुध व्यक्ति की बुद्धि, विवेक, हाज़िरजवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है।

अजय देवगन

बहुत से फिल्मी सितारों ने अंक ज्योतिषियों के परामर्श से अपने नाम में से किसी अक्षर को हटाया या जोड़ा है जिनमें से एक हैं अजय देवगन। अजय देवगन ने अपनी फिल्म All the best के समय अपने सरनेम Devgan  में से A हटा कर Devgn कर दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की।

[bc_video video_id=”5972426762001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

शाहरुख खान

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ अंकशास्त्र में काफी विश्वास करते हैं। इसी कारण उनके सभी वाहनों की नंबर प्लेट ‘555′ है। यहां तक की उन्होंने फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में इस्तेमाल हुई बाइक पर भी इसी नंबर की प्लेट लगवाने का आग्रह किया था। खैर फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की।