Love Relations Astrology: ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती है और सभी राशियों का अपना-अपना स्वामी ग्रह होता है। जिसका सभी राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी राशि से पता लगाया जा सकता है। अत: आपको किसी व्यक्ति से बिना मिले उसके स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लग सकता है लेकिन अगर आपको उस इंसान की राशि का पता हो। ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि से इस बात का भी पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति कितना विश्वास करने योग्य है। यहां आप जानेंगे कि किस राशि के लोग प्यार में सबसे ज्यादा धोखा देते हैं और वो ऐसा क्यों करते हैं…
मेष राशि – इस राशि के जातकों को प्यार में वफादार नहीं माना गया है। क्योंकि यह लोग किसी के प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में कई बार प्यार होता है लेकिन ऐसा नहीं कि वह अपने हर एक रिश्ते से भावनात्मक रूप से जुड़े हों। इसलिए जब भी यह लोग किसी रिलेशन में पड़ते हैं तो इस बात की कम ही गारंटी होती है कि यह अंत तक साथ रह पाएंगे।
मिथुन राशि – लव के मामले में इस राशि के जातकों पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इस राशि के जातक अपने मार्ग से काफी भटकते रहते हैं। और हमेशा दुविधा में रहते हैं।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सिंह राशि – इस राशि के जातक काफी रहस्यमयी किस्म के होते हैं। आप इन लोगों के साथ चाहे कितना भी प्यार में क्यों ना पड़ जाएं लेकिन आप इनकी दिल की बात कभी नहीं जान पाएंगे। इन लोगों की जिंदगी में काफी साथी आते-जाते रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि इन्हें हमेशा सबसे सर्वश्रेष्ठ लव पार्टनर की तलाश रहती है। इनकी अपने साथी से महत्वकाक्षाएं भी बहुत ज्यादा होती है। हालांकि अगर इन्हें इनका मनचाहा हमसफर मिल जाए तो यह लोग उसके प्रति काफी ईमानदारी निभाते हैं।
कन्या राशि – इन लोगों को भी अपना मनचाहा साथी आसानी से नहीं मिल पाता है। जिस कारण इनके कई प्रेम संबंध बनते और बिगड़ते रहते हैं।