Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: अपनी वाणी पर संयम रखें।  कुबुद्धि हावी रहेगी, सेहत का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। इंटरव्यू या एग्जाम में आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे आपको लाभ देंगे। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा, भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशिफल: आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर फैसला करें।

मिथुन राशिफल: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी, समय का अपव्यय रहेगा। दूर से बुरी खबर मिल सकती है, विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा, लेन देन में जल्दबाजी ना करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन रहेगी। बिजनेस ठीक चलेगा, आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क राशिफल: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है, परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। कोई गलत कार्य ना करें, आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों की मदद कर पाएंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको सावधान रहना होगा।

Horoscope Today, 05 Feb 2019: कन्या राशि वाले विवाद से रहें दूर, तुला वालों को माता का मिलेगा सहयोग

सिंह राशिफल: शत्रु पक्ष शांत रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। दूर से गुड न्यूज मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में प्रतिष्ठित मेहमान आएंगे, व्यय होगा। रिस्क उठाने का साहस कर पाएंगे, आय बनी रहेगी।

कन्या राशिफल: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। बिजनेस संबधी यात्रा लाभ देगी, लाभ हो सकता है। निवेश करना शुभ रहेगा, कारोबार में वृद्धि होगी। बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा, प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल ना दें।

[bc_video video_id=”5997315455001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: अचानक खर्च सामने आएंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है, वाणी पर काबू रखें। किसी अनजान पर विश्वास ना करें, चिंता और तनाव से बचें। अपेक्षित काम में देरी होगी, बिजनेस ठीक चलेगा। शत्रु शांति रहेंगे, ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल: प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, गुड न्यूज मिल सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है, अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे, मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल: आराम का समय मिलेगा, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। जल्दबाजी ना करें, थकान महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशिफल: वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है, उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे।

मीन राशिफल: कष्ट, भय, चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से काम लें, समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी, किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। बिजनेस में लाभ बढ़ेगा, नौकरी में शांति रहेगी।