सूर्यदेव मेष राशि को छोड़ वृषभ राशि में आ गए हैं और अब 15 जून तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य सामान्यत: हर 30 दिन में अपनी राशि बदलता है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन मेष, वृष और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। जानिए सूर्य का सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव…

मेष राशि – सूर्य आपके जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करेगा। इस दौरान कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि – इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिलेगी। रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के प्रबल योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि – स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। लेकिन लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि – आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। यात्राएं काफी करनी पड़ेगी। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।

सिंह राशि – गुस्से पर काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर किसी ना किसी से झगड़े होते रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की संभावना है।

तुला राशि – बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। दुश्मन निर्बल होंगे। आय में भी वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि – निवेश करते समय सावधानी बरतें। कोई कीमती वस्तु खो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आएगी। अचनाक से किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि – शादी का योग बन रहा है। लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर पाएंगे। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। घर में कोई शुभ काम संपन्न हो सकता है।

[bc_video video_id=”6003854255001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि – मकर राशि वालों की सेहत कुछ खराब हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। बिजनेस वालों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि – इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विदेश मामलों में लाभ मिलेगा।

मीन राशि – मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। फालतू के खर्चे करने से बचना होगा। अच्छी नौकरी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।