Surya Gochar 2020 : 16 सितंबर, बुधवार के दिन सूर्य सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह राशि परिवर्तन शाम 5 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा। इस राशि परिवर्तन की अवधि 1 महीना रहेगी। इसका अर्थ है कि सूर्य 1 महीने तक अपनी राशि सिंह में रहेंगे। सूर्य के कन्या राशि में गोचर को ही कन्या संक्रांति कहते हैं। यह 16 सितंबर, बुधवार से लेकर 17 अक्तूबर, शनिवार तक चलेगा। कन्या संक्रांति यानी सूर्य के कन्या राशि में गोचर से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेंगे। जिनसे बचने के लिए उपाय करने जरूरी होते हैं।
मेष राशि: मेष राशि वालों को रविवार के दिन सूर्योदय के समय सूर्य के सामने बैठकर ‘ओम घृणि सूर्याय नमः’ का जप करना चाहिए।
वृष राशि: वृष राशि वालों को सूर्य गोचर के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। संभव हो तो सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि: सूर्य गोचर के दौरान लाल-नारंगी या पीले रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही लाल नारंगी या पीले कपड़े का दान भी करें।
कर्क राशि: सूर्य राशि परिवर्तन के बुरे प्रभावों से बचने के लिए सुबह सबसे गुड़ खाएं। साथ ही गुड़ का दान भी करें। सूर्यदेव को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।
सिंह राशि: सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं। नारंगी रंग के कपड़े ज्यादा पहना करें। कोशिश करें कि हर रविवार को पीला, लाल या नारंगी कपड़ा दान करें।
कन्या राशि: कन्या राशि में ही सूर्य गोचर कर रहे हैं। इस राशि के लग्न भाव में सूर्या प्रवेश करेगा जो कि चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, जीवनसाथी से अनबन संभव है। वाणी पर संयम रखें ताकि परिवार का माहौल ठीक बना रहे। रविवार के दिन गुड़ दान करें।
तुला राशि: तुला राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान वृद्धों की सेवा करनी चाहिए। पिता की सेवा जरूर करें।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को नारंगी, पीले या लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। साथ ही इस दौरान रोज नारंगी चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
धनु राशि: सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए ‘ओम घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को उगते सूरज को अर्घ्य देना चाहिए। इससे उनकी कुण्डली में सूर्य उच्च का हो जाएगा। साथ ही सूर्य के बुरे प्रभाव से भी बच पाएंगे।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को रविवार के दिन गाय माता को गुड़ खिलाना चाहिए। यह उपाय आप सूर्य गोचर की 1 महीने की अवधि तक करें।
मीन राशि: मीन राशि वाले सूर्योदय से पहले उठें। उगते सूर्य के सामने बैठकर ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।