Surya Rashi Parivartan in September: 16 सितंबर, बुधवार को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इसलिए इस दिन को कन्या सक्रांति भी कहा जाता है। इससे पहले सूर्य सिंह राशि में थे। सूर्य का कन्या राशि में गोचर 16, सितंबर बुधवार को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। सूर्य देव 17 अक्टूबर, शनिवार तक इसी राशि में रहेंगे। माना जा रहा है कि सूर्य कन्या राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि इस एक महीने की अवधि में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सूर्य गोचर के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी‌। धन हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है।

वृष राशि
वृष राशि वालों को सूर्य गोचर के शुभ फल मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए प्रतिकूल प्रभाव देने वाला साबित होगा। पिता से अनबन हो सकती है। उनकी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सूर्य गोचर के दौरान परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यह परिश्रम करने का समय है। धन व्यर्थ खर्च ना करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सूर्य के कन्या राशि परिवर्तन के मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। धन हानि होने के योग हैं। पिता से अनबन हो सकती है।

कन्या राशि
सूर्य राशि परिवर्तन आपकी राशि में होने वाला है। यह आपके लिए अच्छा समय रहेगा। पिता के परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को सूर्य गोचर के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दांपत्य सुख मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। कर्जे से मुक्ति मिलने के भी योग हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा है। नए वाहन के योग बनेंगे। धन लाभ होगा। सेहत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि
इस राशि के जातकों को सूर्य राशि परिवर्तन की बहुत अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि
सूर्य राशि परिवर्तन का यह समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम देगा। इस दौरान चाचा-ताऊ आदि से संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही वाहन के योग भी बनेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर का अद्भुत साबित होगा। धन लाभ होने के योग हैं। पिता की सेहत अच्छी होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।