सभी गृहों में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। इसलिए शुभ कार्यों के लिए गुरु का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। हिंदू धर्म में शादी, मुंडन, नया व्यापार, गृह प्रवेश आदि कार्यों के लिए शुभ समय देखना अनिवार्य होता है। बृहस्पति की राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही इन सारे शुभ कामों पर रोक लग गई थी। जिस प्रकार बृहस्पति पौष मास में जब धनु राशि में आते हैं तब कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है उसी प्रकार सूर्य जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब सारे शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। जैसे ही 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही अभी तक जो शुभ कार्य बंद थे वो दोबारा से शुरु हो जाएंगे। सभी शुभ कार्यों में विवाह सबसे महत्वपूर्ण शुभ कार्य माना जाता है। जानते हैं अप्रैल महीने के शादी के शुभ मुहूर्त:
– 15 अप्रैल को मघा नक्षत्र और सिंह राशि के चंद्रमा के होने से विवाह के लिए शुभ दिन रहेगा। लेकिन इस दिन जो शादी का मुहूर्त है वो दिन में रहेगा।
– 16 अप्रैल को सिंह राशि का ही चंद्रमा होने से शादी के लिए उपयुक्त मुहूर्त होगा। लेकिन शादी के लिए दिन की जगह रात का समय ज्यादा शुभ रहेगा। खासकर कुंभ लग्न और मीन लग्न में शादी की जा सकती है।
– 17 अप्रैल में आप दिन और रात दोनों ही मुहुर्त में शादी कर सकते हैं।
– 18 अप्रैल को भी दिन और रात दोनों ही समय उपयुक्त रहने वाले हैं।
– 19 अप्रैल को शादी के लिए दिन और रात्रि दोनों समय उपयुक्त रहेंगे।
– 20 अप्रैल को दिन के समय शादी की जा सकती है। इस दिन रात के लिए शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं दिखाई दे रहा है।
– 21 अप्रैल को शादी करने वाले लोगों के लिए रात का समय उचित रहेगा। दिन में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
– 22 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रमा के होने से दिन में ही शादी का मुहुर्त होगा।
[bc_video video_id=”5975648853001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– 26 अप्रैल को रात्रि में मकर, कुंभ ओर मीन तीनों लग्नों के अंदर शादी का शुभ मुहुर्त होगा।
– 27 अप्रैल को दिन और रात्रि दोनों में शादि के विशेष शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
– 28 अप्रैल में भी दिन और रात दोनों ही मुहूर्त में शादी की जा सकती है।