Shukr Grah ko Majbut Kaise Karein: शुक्र ग्रह को सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र यह मानता है कि शुक्र ग्रह ही व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों का दाता है। उनकी कृपा से ही किसी व्यक्ति के जीवन में सुख आते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि उन्हीं की कृपा से किसी व्यक्ति का रंग और सुन्दरता तय होता है। बताया जाता है कि शुक्र ग्रह से व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध के सुख और दांपत्य सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को उच्च स्थिति में रखने की सलाह दी जाती है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय किए जाते हैं।
शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद, बादामी जैसे रंगों को धारण करने की सलाह दी जाती है। बताया जाता है कि इससे कुंडली में चंद्र भी स्वयं ही उच्च स्थिति में पहुंच जाते हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करना आसान है।
हर शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह के इस मंत्र – ‘ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें। अपने हाथ में सफेद रंग का धागा पहनें। साथ ही सफेद गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
शुक्र ग्रह को शांत करने के लिए चांदी का छल्ला धारण करें। चांदी के छल्ला पहनने से नेगेटिव एनर्जी का आप पर बुरा असर नहीं पड़ता है। विद्वानों का मानना है कि इस उपाय से आपकी त्वचा में ग्लो आ सकता है, जिससे आपकी सुंदरता बढ़ सकती है।
नहाने के पानी में इलायची डालकर उस पानी से स्नान करें। शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़ों का दान करें।
खाने में सफेद चीजों को शामिल करने से शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है। जैसे- खीर, दूध, चावल और दही आदि खाने से आपका शुक्र मजबूत हो सकता है। शुक्रवार के दिन खाने में नमक का प्रयोग न करने से कुंडली का शुक्र दोष भी कम हो सकता हैं।
शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए शुक्र स्तोत्र का पाठ करें। कहा जाता है कि सफेद या बादामी रंग के आसन पर बैठकर शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करने से शुक्र ग्रह जल्द ही मजबूत हो सकता है।