Shani Vakri Chaal Effects On Zodiac Sign: 23 मई 2021 से शनि की उल्टी चाल यानी वक्री चाल शुरू हो गई है। जो शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों के कष्ट बढ़ाएगी। शनि वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और इनकी नजर पांच राशियों पर है। शनि की वक्री चाल काफी धीमी मानी जाती है। शनि 11 अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहेंगे फिर मार्गी हो जाएंगे। जानिए किन्हें रहना होगा सतर्क…

मिथुन: आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। इस दौरान आपके कष्टों में बढ़ोतरी होगी। आपके कार्य बिगड़ने के आसार रहेंगे। मेहनत का फल नहीं मिल पायेगा। मन उदास रहेगा। दुश्मनों की वजह से परेशानी होगी। यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला: शनि इस राशि में उच्च के होते हैं। आपके ऊपर शनि की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण शनि का बुरा प्रभाव इन राशि वालों पर कम ही पड़ता है। तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है और अब शनि के वक्री होने से आपको भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की पूजा से आपके कष्ट कम हो सकते हैं। तीन राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती, जानिए इससे बचने के अचूक उपाय

धनु: आपके ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है। शनि की वक्री चाल से आपको मानसिक और आर्थिक तनाव महसूस होगा। व्यापार और नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता से मतभेद होने की संभावना रहेगी। इन 3 राशियों पर शनि सदैव रहते हैं मेहरबान, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं?

मकर: शनि इस राशि के स्वामी भी हैं। आपके ही राशि में शनि गोचर भी कर रहे हैं। शनि की उल्टी चाल आपके करियर के क्षेत्र में परेशानियां खड़ी करेगी। धन हानि के योग बनेंगे। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी।

कुंभ: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। शनि की वक्री चाल से आपको अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सिर दर्द की समस्या रहेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है इसलिए सतर्क रहें। शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों की सुख सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं?