Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी लोगों पर पड़ता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 28 मई की रात 12:13 बजे मिथुन राशि में होगा। मिथुन राशि में जहां पहले से ही बुध भी विराजमान रहेंगे। जानिए किन 4 राशि वालों को इस राशि परिवर्तन से लाभ मिलने के आसार हैं…
मेष राशि: आपके लिए शुक्र का राशि गोचर लाभप्रद साबित होगा। आप कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम को सोच विचार करके करेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है। शादीशुदा लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
वृष राशि: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए दोस्त बनेंगे। लेन-देन के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है। नया वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन शुभ रहेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। यात्रा में धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं।
मिथुन राशि: आपके लिए शुक्र का गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से लाभ प्राप्त करेंगे।
तुला राशि: तुला राशि का भाग्योदय होने जा रहा है। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर होगी।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रमोशन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने निवेश से धन- लाभ हो सकता है।