सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को जानने के बहुत से तरीके होते हैं। व्यक्ति की हाथ की लकीरों, शरीर के तिलों, हाथ की बनावट और बहुत से तरीकों से उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। अगर किसी भी व्यक्ति की हथेली पर गौर किया जाए तो उसके हथेली का रंग सामान्यत: अलग-अलग देखने को मिलेगा। ऐसा नहीं है कि सभी का अलग देखने को मिले लेकिन कुछ लोगों के हाथों का रंग लाल होगा तो कुछ का पीला और इसी तरह से और भी हथेली के रंग देखने को मिलेंगे। यहां जानिए हाथ के इन रंगों का मनुष्य के व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ता है…
लाल रंग – जिस व्यक्ति की हथेली का रंग लाल होता है ऐसे लोग ज्यादातर धनी और समृद्ध होते हैं। इन्हें जीवन में अच्छी सफलता हासिल होती है। जिस क्षेत्र में यह लोग काम करते हैं वहां अपनी मेहनत से अच्छे मुकाम हासिल कर लेते हैं।
हल्का नीला रंग – कुछ व्यक्ति की हथेली में हल्का नीला रंग दिखाई देता है। ऐसे व्यक्ति बुरी आदतों से ग्रसित होते हैं। आमतौर पर ऐसे लोग काफी मात्रा में नशा करते हैं।
[bc_video video_id=”5983873776001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मटमैला रंग – जिस इंसान के हाथ का रंग मटमैला होता है ऐसे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति ज्यादातर खराब रहती है। इन्हें सफलता पाने के लिए मेहनत काफी ज्यादा करनी पड़ती है। लेकिन जिन लोगों का हाथ चमकीला और चिकना होता है ऐसे लोगों की किस्मत अच्छी होती है और इन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। लेकिन जिन लोगों की हथेली देखने में आभाहीन और शुष्क लगती है ऐसे लोगों को ज्यादातर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
हल्का पीला रंग – जिन लोगों की हथेली का रंग हल्का पीला होता है ऐसे लोग ऐयाश किस्म के होते हैं। इन लोगों को अपने ढंग से जिंदगी जीना पसंद होता है। इन्हें अपने जीवन में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती।