नवरात्री में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। बिना इसके नवरात्री की पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। इसलिए माता दुर्गा के भक्त नवरात्री के आंठवे और नौवे दिन कन्याओं को भोजन कराते हैं साथ ही तरह-तरह के उपहार भेंट करते हैं। ज्योतिष अनुसार अगर आप अपनी राशि अनुसार कन्याओं को उपहार भेंट करेंगे तो इसका विशेष फल आपको प्राप्त होगा। जानिए किस राशि वालों को कौन सी वस्तु भेंट करने से लाभ मिल सकता है…
मेष राशि: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को कन्याओं को लाल रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए। जैसे चूड़ियां, सुंदर लाल रंग के बर्तन, पेंसिल या पेन और फलों में सेब या अनार इत्यादि भेंट किया जा सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को कन्या पूजन में फलों में अनार, सेब, लाल रंग की चूड़ियां या खिलौने भेंट करने चाहिए।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि के जातक कन्या पूजन में लाल रंग से जुड़ी वस्तु जैसे लाल बिंदी, चूड़ी, चुनरी या फिर सेब उपहार में देते हैं तो यह काफी शुभ होगा।
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कन्या पूजन में पेन या पेंसिल, हरी चूड़ियां, माला आदि वस्तु भेंट कर सकते हैं।
सिंह राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इसलिए इस राशि के जातक कन्याओं को सुनहरे रंग की चूड़ियां, चुनरी, रूमाल और संतरा आदि फल दे सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों को हरी चुड़ियां, चुनरी, कई रंग की पुस्तकें और पानी वाला हरा नारियल भेंट करना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को कन्या पूजन में मखाने, गोला, सफेद कपड़ा या फूल आदि भेंट करना चाहिए। इससे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इन जातकों को लाल, पीले या नारंगी रंग की वस्तुएं भेंट करनी चाहिए। जैसे चुड़ियां, चुनरी, बच्चियों के लिए कपड़े, कोई खिलौना आदि भेट किया जा सकता है।
[bc_video video_id=”5852252682001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु राशि: इस राशि का स्वामी गृह बृहस्पति है। इसलिए इस राशि वालों को उपहार में कोई पीले रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए। जैसे पीला रंग का कपड़ा या रूमाल, शिक्षा से जुड़ी कोई वस्तु आदि भेंट करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
मकर राशि: मकर राशि का स्वामी गृह शनि है। और शनि का प्रिय रंग नीला माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को नीले रंग की वस्तुओं को कन्याओं को भेंट करना चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि का शनि स्वामी गृह है। इस राशि के जातकों को लाल या नीले रंग की वस्तु कन्याओं को भेंट करनी चाहिए। जैसे कपड़ा, खिलौना, फल और किताबें आदि।
मीन राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति होने की वजह से लाल और पीले रंग की वस्तु कन्याओं को देने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे। आप चाहें तो चुनरी, कपड़ा, केला आदि का भेंट कर सकते हैं।