आज नृसिंह जयंती है। यह जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। नृसिंह अवतार भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए आधे नर और आधे सिंह के रूप में यह अवतार लिया था। हिंदू धर्म में इस जयंती का खास महत्व माना जाता है। भगवान विष्णु के इस अवतार की उपासना करने से समस्त प्रकार के दुखों का नाश होता है। नृसिंह जयंती पर तीन राशि वालों की जिंदगी में कई सकारात्मक परिवर्तन आने वाले हैं…

सिंह राशि – सिंह राशि वालों के शत्रुओं का नाश होगा। आपके शत्रु आपके किसी काम को नहीं बिगाड़ पाएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय आ गया है। अध्यात्म की तरफ मन ज्यादा लगेगा। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में किसी बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार आने की संभावना है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। नए दोस्त बनेंगे। ऑफिस में साख बढ़ेगी। जीव साथी से कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं।

[bc_video video_id=”5969286704001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशि – तुला राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होने की उम्मीद है। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई कीमती वस्तु वापस मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य के लिए भी समय अच्छा रहेगा। पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है।

कुंभ राशि – इस राशि के जातकों पर भगवान नरसिंह की कृपा बनेगी। जिससे इनका भाग्योदय होने की संभावना है। रुके हुए काम बन सकते हैं। करियर में अच्छे मुकाम हासिल होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी। कर्ज लिया हुआ पैसा वापस दे पाएंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है।