चंद्रमा 01 मई सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में जाने वाला है। इस दौरान कई राशि वालों को बिजनेस और नौकरी में जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही कुछ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर उचित ध्यान रखना पड़ सकता है। जानिए किन राशि वालों के लिए चंद्र का यह गोचर कैसा रहने के आसार हैं…
मेष राशि – इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। साथ ही नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश जाने के शुभ संयोग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
वृषभ राशि – आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा चल रहा है। मनचाहा जीवन साथी मिलने की संभावना है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
मिथुन राशि – आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। खर्चे बढ़ने के आसार हैं। किसी मित्र की सहायता मिलने से फायदा हो सकता है।
कर्क राशि – बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी वाला समय है। जंक फूड खाने से बचना होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी ना किसी से झगड़ा होने की संभावना है। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी पड़ सकती है।
कन्या राशि – लव और आर्थिक लाइफ दोनों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है। निवेश किया जा सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।
तुला राशि – रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना आपके लिए जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि – धन हानि होती दिखाई दे रही है। किसी अनजान को पैसा उधार देने से आपको बचना होगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय शुभ रहने की संभावना है।
धनु राशि – पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। लेकिन पुराने किसी निवेश से नुकसान हो सकता है।
मकर राशि – ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं जिस कारण आपकी आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं।
[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ राशि – आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं। लेकिन स्वास्थ्य मामलों के लिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है।
मीन राशि – इस राशि में चंद्रमा के रहने से जातकों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होने के साथ वाहन सुख प्राप्त होने की भी संभावना है।