चंद्रमा ने अपनी राशि बदल ली है। इस दौरान चंद्रमा मेष राशि में आ गया है। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलने की संभावना है तो कुछ लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है…

मेष राशि – क्योंकि चंद्रमा इस राशि में प्रवेश करने वाला है इसलिए इस राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। करियर में उन्नति भी देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशि – आपके स्वास्थ्य मामलों के लिए समय थोड़ा तनाव भरा रहने के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के आसार हैं। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि – प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य में काफी गिरावट आने के आसार हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि – निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

कन्या राशि – आपकी आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है। धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। परिवार का माहौल तनाव भरा रहेगा।

तुला राशि – पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सेहत में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा।कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु राशि – आपके वित्त मामलों के लिए समय अच्छा रहने के आसार हैं। नया काम शुरु कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि – धन हानि हो सकती है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।

कुंभ राशि – प्यार का इजहार कर सकते हैं। विदेश मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

मीन राशि – इस दौरन किसी को पैसा उधार देने से बचें। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।