चंद्रमा लगभग हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल देता है। जिस दौरान कुछ राशियों के लिए शुभ फल तो कुछ के लिए अशुभ फल देता है। जानते हैं इस बार चंद्र का राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहने के आसार हैं…
मेष राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। रुके हुए काम बनने की उम्मीद है। बच्चों को अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
वृषभ राशि: आय बढ़ने की उम्मीद है। हमसफर की तलाश पूरी हो सकती है। किसी मित्र धन लाभ होगा। घर में कोई सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि: सेहत को लेकर समय कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। लेकिन वित्त मामलों में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। किसी महिला पक्ष से फायदा मिल सकता है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर कार्यस्थल पर कोई काम करते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। उपाय के लिए अपनी राशि के स्वामी सूर्य को जल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा।
कन्या राशि: सड़क दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। घर में बच्चों की सेहत का खास ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि: खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। धन लाभ भी होता दिखाई दे रहा है। लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा।
वृश्चिक राशि: परिवार का माहौल सुखद रहने की उम्मीद है। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
धनु राशि: नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। विदेश जाने के शुभ संयोग बन रहे हैं। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है।
मकर राशि: घर में किसी बुजुर्ग की सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। लेकिन करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के आसार हैं।
[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ राशि: नया काम शुरु करने के लिए आपको थोड़ा रुकना पड़ सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।
मीन राशि: बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी करने वालों की ऑफिस में साख बढेगी। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां बढ़ने की उम्मीद है।