चंद्रमा का राशि परिवर्तन: चंद्रमा इस समय तुला राशि में आ गया है। जिसका सिंह और तुला राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इन लोगों की आय में तरक्की होने के साथ-साथ विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। जानिए बाकी राशियों पर चंद्रमा का कैसा असर रहने वाला है…
मेष राशि – व्यापारियों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। धन हानि का योग बन रहा है। किसी करीबी से आपको धोखा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि – चंद्र का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य फल देने वाला है। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को लेकर सावधान रहना होगा। चोरी होने के आसार हैं।
मिथुन राशि – लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य काफी परेशान करेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव पैदा हो सकते हैं।
कर्क राशि – कोई खास व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के आसार हैं। दोस्त की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।
सिंह राशि – सिंह राशि वालों को व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। पुराने किसी निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि – लव पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला राशि – व्यापारियों के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है। अच्छी और मुनाफे वाली डील हो सकती है। संपत्ति में बढ़ोतरी के भी आसार हैं।
वृश्चिक राशि – पारिवारिक माहौल काफी सुखद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतें।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु राशि – इस राशि के जातकों को अपने किसी खास मित्र से लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है।
मकर राशि – आय में इजाफा होगा। प्रेमी के साथ की लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कर्ज लिए गए पैसों की भरपाई कर पाएंगे।
कुंभ राशि – स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। अध्यात्म की और मन ज्यादा लगेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी।
मीन राशि – शादी के शुभ योग बन रहे हैं। लव मैरिज के लिए परिवार वालों का साथ मिलने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।