आज कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा ने अपनी ही राशि कर्क से सूर्य की राशि सिंह में परिवर्तन कर लिया है। इस दौरान कई राशियों पर बेहद ही सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाले हैं और कुछ राशि वालों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष राशिफल: धन लाभ हो सकता है। दुश्मन पराजित होंगे। किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। बच्चों को तरक्की मिलने की संभावना है। घर में कोई मंगल काम हो सकता है।
वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। शादी के योग बन रहे हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है लेकिन स्वास्थ्य मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी साख में गिरावट आने की संभावना है। दुश्मन ज्यादा सक्रिय होने से आपको नुकसान हो सकता है। निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं है।
कर्क राशिफल: किसी ना किसी कारण खर्चे ज्यादा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। प्रेम संबंधों में तनाव ज्यादा बढ़ जाएंगे।
सिंह राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। प्यार का इजहार किया जा सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के आसार हैं। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है।
कन्या राशिफल: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आपका भाग्य उदय होने के आसार हैं। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंध बेहतर होने की उम्मीद है। घर में माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए समय शुभ है। जीवन साथी का भरपुर सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए शादी को लेकर रिश्ता आ सकता है।
[bc_video video_id=”5996825738001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक राशिफल: बेरोजगारों को नौकरी मिलने के आसार हैं। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने की संभावना है। मन अध्यात्म कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकता है।
धनु राशिफल: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें।
मकर राशिफल: परिवार का माहौल खुशनुमा रहने के आसार हैं। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश करने के लिए आरको रुकना पड़ सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।
कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों की लव और करियर दोनों के लिए समय अच्छा चल रहा है। व्यापार में भी तरक्की देखने को मिल सकती है। नए दोस्त बनेंगे।
मीन राशिफल: गलत संगत से आपको बचना होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यापारियों को अपने बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।