चंद्रमा का राशि परिवर्तन: चंद्रमा लगभग हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलता है। जिसका सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। चंद्रमा अब अपनी राशि बदलकर मीन राशि में आ गया है। जानिए किस राशि पर इसका सकारात्मक और किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मेष राशि – मेष राशि के लोगों पर चंद्रमा के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि – नकारात्मक प्रभाव – धन अधिक खर्च, व्यापार में हानि और शत्रुता बढ़ेगी। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि – नकारात्मक प्रभाव – परिवार में कलेश, प्रेमी से अलगाव और कोर्ट कचहरी के चक्कर ज्यादा लग सकते हैं। भगवान शिव की अराधना लाभकारी रहेगी।
कर्क राशि – सकारात्मक प्रभाव – प्रेम संबंधों में मधुरता, निवेश से फायदा, व्यापार में बढ़ोतरी और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि – सकारात्मक प्रभाव – स्वास्थ्य में सुधार, यात्रा से लाभ, खर्चों पर नियंत्रण और जीवन साथी से सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशि – नकारात्मक प्रभाव – किसी करीबी से धोखा, चोरी होने का भय और चोट लगने के आसार हैं। गायत्री मंत्र के जाप से फायदा मिलेगा।
तुला राशि – सकारात्मक प्रभाव – सुख सुविधाओं में वृद्धि, कर्ज की भरपाई और अचनाक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि – सकारात्मक प्रभाव – पारिवारिक सुखों में वृद्धि, किसी काम में सफलता, मनचाही नौकरी और जीवन साथी मिलने की संभावना है।
धनु राशि – सकारात्मक प्रभाव – दुश्मनों पर विजय, कार्यक्षेत्र में सफलता, उत्तम स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मकर राशि – नकारात्मक प्रभाव – खर्चों में बढ़ोतरी, भाई-बंधुओं से झगड़ा, कीमती वस्तु चोरी होने का भय, यात्रा में अड़चन और निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि – सकारात्मक प्रभाव – आर्थिक स्थिति में सुधार, विदेश यात्रा, नौकरी में तरक्की और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर खरीदने का भी योग बन रहा है।
मीन राशि – सकारात्मक प्रभाव – मीन राशि के लोगों के लिए चंद्र काफी शुभ फल देने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे, पैसों की दिक्कत दूर होगी, नया काम शुरु हो सकता है और संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है।