चंद्रमा ने आज अपनी राशि बदल दी है। अब चंद्रमा सिंह राशि को छोड़ कन्या राशि में आ गया है। कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है तो कुछ को धन लाभ होने की संभावना है। जानें किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने के आसार हैं…
मेष राशि – स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। बच्चों की तरफ से कोई कष्ट हो सकता है।
वृषभ राशि – आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा है। इस समय व्यापार से जुड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि – वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी जरूरी कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव काफी रहने वाले हैं।
कर्क राशि – जीवन साथी के साथ काफी अनबन होने के आसार हैं। परिवार का माहौल काफी तनाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों को आय में वृद्धि हो सकती है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलने के आसार हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा अच्छे फल देने वाला है। इस दौरान परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। धन लाभ के योग बनने के आसार हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि – निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिलने के आसार हैं। गलत लोगों से दूरी बनाकर रखें। बाहर का खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
वृश्चिक राशि – आप अपने दिल की बात कर पाएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में साख बढ़ सकती है। विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं।
धनु राशि – कोई करीबी धोखा दे सकता है। व्यापार में हानि होने की संभावना है। लेन देन करते समय सावधानी बरतें। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है।
[bc_video video_id=”5802475155001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर राशि – समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। काम के चलते यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि – रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी नई जगह पैसा इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतनी होगी। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।
मीन राशि – माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। धन काफी ज्यादा खर्च होने से आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ने के आसार हैं। दोस्त का सहयोग मिलेगा।