चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में आ गया है। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। जानें बाकी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने के आसार हैं…

मेष राशि – आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन खर्चे भी काफी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ राशि – प्रेम संबंधों के लिए समय काफी उत्तम रहने वाला है। परिवार में कोई शुभ काम होने की संभावना है। बच्चों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि – रुके हुआ काम पूरे होने की संभावना है। व्यापारियों को रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में थोड़े तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क राशि – किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के आसार हैं। माता का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। अचानक घर में कोई मेहमान आने के आसार हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। प्रमी से मनमुटाव हो सकते हैं। गलत संगत से दूरी बनाकर रखें।

कन्या राशि – कन्या राशि वाले जातकों को हर क्षेत्र में उन्नति मिलती दिखाई दे रही है। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं।

तुला राशि – किसी लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहने की संभावना है। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि – शादी करने के इच्छुक जातकों को हमसफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दुश्मनों से सावधान रहें।

धनु राशि – तनाव से मुक्ति मिलने की संभावना है। जीवन साथी की सहायता से कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है।

मकर राशि – कोई दुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। गुस्से और वाणी पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशि – कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कमर दर्द की समस्या ज्यादा परेशान करने वाली है।

मीन राशि – भाई-बंधुओं से संबंध खराब हो सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतें। कोई मुनाफे वाली डील होने की संभावना है। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।