चंद्रमा ने सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर अपनी राशि बदल दी है। इस दौरान चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में चला आया है। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से तीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है…

मेष राशि – इस राशि के जातकों को इस दौरान यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृषभ राशि – बच्चों के लिए काफी शुभ समय है। नौकरी करने वाले जातकों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।

मिथुन राशि – विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। अध्यात्म कार्यों में मन ज्यादा लग सकता है।

कर्क राशि – पारिवारिक कलह होने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी वाणी से आप किसी को दुख पहुंचा सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस से संबंध खराब होने की संभावना है।

कन्या राशि – दुश्मनों से बचकर रहना होगा। व्यापार में बिजनेस पार्टनर काम खराब सकता है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।

तुला राशि – संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिल सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है। जीवन साथी की इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने के आसार हैं। जीवन साथी के साथ अनबन रहेगी। लेकिन पुराने किसी निवेश से फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

धनु राशि – इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। वाहन सुख प्राप्त होने के आसार हैं।

मकर राशि – कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशि – परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में कुछ उन्नति देखने को मिल सकती है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

मीन राशि – खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं।