चंद्र लगभग हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। इसी के चलते चंद्रमा 23 अप्रैल मंगलवार के दिन शाम 5 बजकर 17 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में परिवर्तन करने वाला है। जिसका प्रभाव 3 राशि वालों पर काफी सकारात्मक पड़ता दिखाई दे रहा है…

मेष राशि: मेष राशि वालों को बिजनेस में जबरदस्त फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। दुश्मन सक्रिय होने के बावजूद भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। घर में किसी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि: बिना किसी कारण मन बैचेन रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। व्यापार में रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने के आसार हैं। बच्चों का मन पढ़ाई से कुछ भटक सकता है।

कर्क राशि: पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि ज्यादा बढ़ेगी। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।

सिंह राशि: गलत संगत से आपको दूर रहने की जरूरत है। दोस्तों की वजह से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार वालों को अपनी हर परेशानी के बारे में खुलकर बताएं।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिए समय काफी शुभ है। नए दोस्त बन सकते हैं। नौकरी करने वालों को विदेश जाने का मौका मिलने के आसार हैं। व्यापार में धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कर्ज लिया हुआ पैसा वापस कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि: बिजनेस में बड़े निर्णय लेने के लिए समय अच्छा है। नौकरी की तलाश कर कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

धनु राशि: इस राशि में चंद्रमा के आने की वजह से कई शुभ फल मिलने की उम्मीद है। व्यापार और नौकरी करने वाले दोनों जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। साख और इनकम बढ़ने की उम्मीद है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि: प्रमी के साथ संबंध कुछ खराब हो सकते हैं। खासकर किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। इसलिए किसी की बात पर विश्वास करने से पहले अपने हमसफर को समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशि: आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि: विवाह का शुभ योग बन रहा है। किसी दोस्त से किसी प्रकार की सहायता लेनी पड़ सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।