Mars Transit Effects on Zodiac Signs: सभी नवग्रह राशियों में प्रवेश कर 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। साल का आखिरी राशि परिवर्तन 24 दिसंबर, बृहस्पतिवार को होने वाला है। ज्योतिष आचार्यों की मानें तो यह मंगल राशि परिवर्तन है। इस दिन सुबह 11 बजे मंगल मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों की मानें तो इस मंगल राशि परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा –
मेष राशि – आपकी राशि के जातकों के लिए मंगल राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। जानकारों की मानें तो आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है।
वृष राशि – वृष राशि वालों को इस राशि परिवर्तन के मिलेजुले फल प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के जीवन में धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। भाषा पर पकड़ रखें। कोशिश करें आपके मामा से आपके संबंध अच्छे बने रहें।
कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन अच्छा साबित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। पिता की सेवा करें।
सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय नहीं है। मंगल गोचर की इस अवधि में नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि – आपकी राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय नहीं है। कोशिश करें कि इस दौरान आप लाल रंग के कपड़े न पहनें।
तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए यह शुभ समय है। इस दौरान धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। हड्डियों से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि – इस राशि वालों के लिए यह अच्छा समय है। कोशिश करें आपके मामा से आपके संबंध अच्छे बने रहें।
धनु राशि – भाषा पर पकड़ बनाए रखें। कोशिश करें कि इस दौरान आप नया वाहन न खरीदें और न ही बेचें।
मकर राशि – इस राशि के जातकों को हड्डियों से संबंधित रोग हो सकते हैं। इस समयावधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए यह मिलेजुले फल देने वाला समय साबित होगा। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।