Lunar Eclipse 2019 Effects on Zodiac Signs: चंद्र ग्रहण 2019, 16 जुलाई को देर रात 1:30 बजे से 4:30 बजे तक लगने वाला है। इस ग्रहण का हम सबके जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। इसी कारण से हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा उपायों का पालन करके और दान-पुण्य करके अपने आप को इसके नकारात्मक प्रभावों से बचाना चाहता है। अगर ज्योतिषियों की माने तो इस बार चंद्र ग्रहण पर जो योग बन रहा है ऐसा योग 149 वर्ष पूर्व बना था। मतलब 12 जुलाई 1870 को गुरू पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण हुआ था। उस दिन शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में बैठा था। और इस बार भी शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में विराजेंगे। जिसके कारण ग्रहण का प्रभाव कई गुना ज्यादा हो जाएगा। ग्रहों की दशा की वजह से तनाव बढ़ सकते हैं और भूकंप, बाढ़ या तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भी नुकसान हो सकता है। यहां जानिए किन राशि वालों पर इस ग्रहण का क्या असर पड़ने वाला है…
1. मेष – मेष राशि वाले व्यक्तियों पर ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके रूके हुए कार्य बनने लगेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है और आपके शत्रुओं का भी नाश होगा। और साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
2. वृष – अचानक धन खर्च हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, सावधानी से हर काम को करें। कुल मिलाकर ये ग्रहण आपके लिए कष्टदायी साबित हो सकता है।
3. मिथुन – इस राशि के जातकों के लिए भी ये समय कुछ खास अच्छा साबित नहीं होगा। आपके काम समय पर पूरे नहीं हो सकेंगे, उनमें कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें।
4. कर्क – कर्क राशि के लिए ये समय उत्तम रहेगा। सुखद परिस्थितियां आ सकती है। आपकी आशा के अनुसार सारे कार्य पूरे होंगे।
5. सिंह – बाधाओं के कारण काम में परेशानी आ सकती हैं। तनाव बढ़ने की भी उम्मीदें हैं। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
6. कन्या – कन्या राशि वालों पर इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। चिंताएं बढ़ सकती हैं। शत्रु द्वारा आपके काम बिगाड़ने की आशंका है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण मन में तनाव बढ़ सकता है। बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
7. तुला – तुला राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण अच्छा साबित होगा। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। इच्छा के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।
8. वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों को भी सोच-समझ कर सारे कार्य करने होंगे। वरना नुक्सान होने का खतरा है।
9. मकर – बेफजूल के खर्चे से बचें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें वरना हानि होने का खतरा है। पुराने कामों के विफल होने की संभावना है।
10. धनु – धनु राशि वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। करीबी व्यक्ति के धोखा देने के आसार हैं। नौकरी में भी नुकसान हो सकता है।
11. कुंभ – इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। तरक्की मिलने के भी आसार हैं। सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
12. मीन – लंबी यात्रा का योग बन रहा है। लेकिन इस यात्रा से आपको लाभ भी हो सकता है।