Love Horoscope Today: मेष राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। साथी का मन किसी और की तरफ आकर्षित होने के आसार हैं। अपने लव रिलेशन को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

वृषभ राशिफल</strong>: प्यार में निराश जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशिफल: अचानक से किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। जीवन साथी की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशिफल: आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को बता सकते हैं। हो सकता है आपके परिजनों का आपको पूरा साथ भी मिल जाए।

सिंह राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहेगा। सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में मधुरता आने की संभावना है।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशिफल: रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बन सकती है। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। आपसी विवाद सुलझ पाएंगे। लव लाइफ में सकारात्मक रूख आने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को मनचाहा हमसफर मिलता दिखाई दे रहा है। आज शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। जो आपके लिए शुभ रहने वाला है।

धनु राशिफल: प्रेमी के साथ किसी ना किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में काफी तनाव उत्पन्न होंगे। लेकिन किसी दोस्त की वजह से संबंधों में कुछ सुधार होता दिखाई दे रहा है।

मकर राशिफल: लव लाइफ में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो सकती है। जिस कारण आपके लव रिलेशन टूटने की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भगवान शिव की पूजा करें।

कुंभ राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन निराश ना हों और कोशिश करते रहें क्योंकि बहुत जल्द एक अच्छा लव पार्टनर मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

मीन राशिफल: लव लाइफ को लेकर घर में चर्चा होगी। जिस कारण परिवार का माहौल काफी तनाव भरा रह सकता है। लव लाइफ में माता का पूरा साथ मिलने कि उम्मीद है।