प्यार किसी भी व्यक्ति के जीवन का खूबसूरत एहसास होता है। इसी कारण हर कोई अपने लिए ऐसे पार्टनर की तलाश करता है जो उसे भरपूर प्यार करे और कभी धोखा नहीं दे। ज्योतिष अनुसार अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार अपने पार्टनर का चुनाव करेगा तो उसे प्यार में धोखा मिलने की संभावना काफी कम होगी। यहां जानिए किस राशि के लोगों के लिए कौन सी राशि का हमसफर हो सकता है बेहतर…
– मेष राशि के जातक गर्म स्वभाव के होने के कारण इन लोगों की जोड़ी वृश्चिक और तुला राशि वालों के साथ अच्छी बन सकती है।
– वृषभ राशि के लोग किसी से अपने प्यार का इजहार करने में हिचकते हैं। यह चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति इन्हें प्रपोज करे। इन लोगों का हमसफर वृश्चिक, कन्या और मकर राशि का होना बेहतर होता है।
– मिथुन राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं इसलिए इन लोगों की जोड़ी मिथुन, मेष और कुंभ राशि वालों के साथ अच्छी बन सकती है।
– कर्क राशि के लोगों के अंदर समर्पण का भाव अधिक होता है। इनके लिए सिर्फ मकर और मीन राशि के लव पार्टनर ज्यादा अच्छे साबित होते हैं।
– सिंह राशि वालों को अपने पार्टनर को आकर्षित करने की खूबी होती है। मेष, वृश्चिक और धनु राशि के पार्टनर इनके लिए सबसे अच्छे रहेंगे।
– कन्या राशि के लोगों को अत्याधिक उत्तेजित और शारीरिक संबंधों में रुचि रखने वाला माना जाता है। इन लोगों के लिए मेष, तुला, मकर और मीन राशि के पार्टनर अच्छे साबित हो सकते हैं।
– तुला राशि के लोगों का स्वभाव काफी सरल होता है। इन लोगों के लिए परफेक्ट पार्टनर मेष, सिंह और मिथुन राशि के लोगों को माना जाता है।
[bc_video video_id=”5976748804001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– वृश्चिक वालों के लिए अच्छा पार्टनर वृश्चिक, मीन, सिह और वृषभ राशि का हो सकता है।
– धनु राशि वालों के लिए मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के पार्टनर सबसे अच्छे रहते हैं।
– मकर राशि वाले लोगों की कर्क, वृषभ, मकर और कन्या राशि वालों के साथ अच्छी बनेगी।
– कुंभ राशि के लोगों के लिए मिथुन और कुंभ राशि के प्रेमी सबसे अच्छे साबित होते हैं।
– मीन राशि वालों के प्रेमी वृश्चिक, कर्क और तुला राशि के होना सबसे अच्छा माना गया है।