हर व्यक्ति किसी ना किसी रूप में दान जरूर करता है। शास्त्रों में भी दान देने का विशेष महत्व है। लेकिन किस वस्तु का दान करने से आपको ज्यादा लाभ प्राप्त होगा इसके बारे में ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है। यहां हम जानेंगे कि किस राशि के जातकों को कौन सी वस्तु का दान करना चाहिए…
मेष राशि: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इन राशि के जातकों को काले चने, काली उड़द, तेल और फूल का दान करना चाहिए। इसी के साथ पीले और लाल रंग की चीजों का दान करने से आपको बचना चाहिए।
वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को आभूषण, काले वस्त्र, गुड़, चने की दाल, हल्दी, लोहा और सोने का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों को हरे रंग की वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए। आप पीली दाल, बर्तन, कपड़े, फल और कांसा से संबंधित वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है। इस राशि के जातकों को पीली चीजों का दान करना चाहिए। जैसे पीली दाल, गुड़ या काली दाल का भी दान किया जा सकता है।
सिंह राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। राशि अनुसार पीली या लाल चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। जैसे तांबा, केसर, सोना, लाल और सफेद रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।
कन्या राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को हरी वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए। कांसा, पन्ना, सोना, गुड़, पीली दाल इत्यादि चीजों का दान किया जा सकता है।
तुला राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन लोगों को सफेद वस्त्र, मोती, तेल, गाय और पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातकों को लाल वस्त्र, मूंगा, सोना, केसर और तांबे का दान नहीं करना चाहिए। इसी के साथ काले चने, चाय की पत्ती, उड़द दाल और काली मिर्च का दान किया जा सकता है।
धनु राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीली वस्तु, तांबा, केसर, किताब और काली वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना गया है।
[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक चने की दाल, तेल, नीले और काले कपड़े, तिल, लोहा, सोना आदि का दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होने के कारण इनसे संबंधित प्रिय वस्तुओं का दान किया जाना चाहिए। जैसे लोहा, काले कपड़े, नीले कपड़े, तिल, तेल और कस्तूरी आदि का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशिफल: इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होने के कारण इन लोगों को पीली चीजें, शहद, पुस्तक, लाल कपड़े, तांबा आदि का दान करना चाहिए।