अकसर किसी ना किसी के हाथ पर या पैरों पर काला धागा बंधे हुए दिख जाता है। कुछ लोग बुरी नजर से बचने के लिए इसे पहनते हैं तो कुछ लोग शौक में। देश के प्रधानमंत्री समेत बॉलीवुड के कई सितारों को भी ये धागा पहने हुए देखा जा सकता है। हिंदू धर्म के अनुसार इस धागे को पहनने का कारण नकारात्मक ऊर्जा को अपने से दूर करना है। आमतौर पर काले रंग को अशुभ माना जाता है और शुभ कामों में इसका प्रयोग वर्जित होता है लेकिन जब बात काले धागे की आती है तो लोग इसे पहनना काफी शुभ मानते हैं।
मान्यता अनुसार काले धागे का प्रयोग करने से राहु ग्रह अच्छा होता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। लेकिन इस धागे को शनिवार के दिन सीधे हाथ की कलाई पर बांधना चाहिए। काला धागा राहु ही नहीं बल्कि केतु और शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। इस धागे का संबंध भैरव से भी माना गया है। भैरव के मंदिर में चढ़े काले धागे को पहनने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।
मेष राशि :– इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है जिसे काले रंग की चीजें पसंद नहीं होती। इसी कारण जब इस राशि के लोग काला धागा या उस रंग की कोई भी चीज पहनते हैं तो उन्हें मंगल के शुभ फल प्राप्त नहीं होते। जीवन में सुख खत्म हो जाते हैं और असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक राशि :- इस राशि के स्वामी ग्रह भी मंगल होने के कारण इन्हें काला धागा पहनने से बचना चाहिए। नहीं तो शुभता के लिए पहने गये इस धागे से अशुभ फल देखने को मिल सकते हैं।