कई लोगों को अपने घर या उसके आस-पास पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। उन्हीं में से एक पौधा ऐसा है जो ज्यादातर लोगों के घर में देखने को मिल जाता है वो है ‘मनी प्लांट’। यह माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। लेकिन अगर इस पौधे को सही दिशा और उचित देखरेख के साथ नहीं लगाया जाए तो इससे काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। जानिए वास्तु में इस पौधे को लगाने की शुभ दिशा और इससे जुड़े फायदों के बारे में…
मनी प्लांट लगाने की शुभ दिशा
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण पूर्व दिशा होती है। जिसे आग्नेय कोण दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा के देवता भगवान गणेश के होने की वजह से अमंगल का नाश होता है। साथ ही इस दिशा का प्रतिनिधि शुक्र ग्रह होता है जो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और यश बढ़ाने का काम करता है।
इस दिशा में कभी ना लगाएं मनी प्लांट
ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में यह पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में यह पौधा लगाने से धन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बूरा असर पड़ता है। आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
[bc_video video_id=”5852252682001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
– वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को धूप में रखना अच्छा नहीं माना जाता है।
– सूखा हुआ मनी प्लांट घर में नहीं रखना चाहिए। यह पौधा जितना हरा भरा होगा उतने ही शुभ फल प्राप्त होंगे।
– यह पौधा किसी गमले या बोतल में भी लगाया जा सकता है। घर के अंदर इस पौधे को लगाना शुभ माना गया है।
– मनी प्लांट की बेल हमेशा जमीन से ऊपर रहनी चाहिए। जमीन पर लगी हुई बेल से आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।