हर व्यक्ति अपने बेहतर भविष्य की कामना करता है जिसके लिए वह भरपूर मेहनत भी करता है। लेकिन उसके बावजूद भी कई बार आपकी किस्मत या किसी वजह से आपको तरक्की मिलने में देरी हो जाती है। ज्योतिष अनुसार हर एक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है और अगर आप उसके अनुसार ही कुछ उपाय करेंगे तो इससे आपको शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी। यहां आप जानेंगे कि किन राशि वालों को कौन सा सिक्का अपने पर्स या आस-पास की जगह पर रखना होता है शुभ…
मेष राशि: इस राशि के जातकों को अपने पर्स या तिजोरी में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। यह सिक्का मंगलवार के दिन अपने पास या लाल धागे में बांधकर अपने गले में पहन सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है इसलिए इन लोगों को चांदी का सिक्का अपने पास रखना चाहिए इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।
मिथुन राशि: इन राशि वालों को करियर में उन्नति के लिए कांसे का सिक्का अपने पर्स या जहां भी पैसे रखते हों वहां रखना चाहिए।
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इन लोगों को चांदी का सिक्का रखने से विशेष साभ मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे।
सिंह राशि: ये सूर्य ग्रह की राशि है इसलिए इन लोगों को पीले रंग का सिक्का यानी सोने या पीतल का सिक्का रखना काफी शुभ माना गया है।
कन्या राशि: अगर आप अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखेंगे तो इससे आपको करियर में प्रगति मिलेगी।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को नाम और यश बढ़ाने के लिए हमेशा अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक तांबे का सिक्का अपने पर्स, तिजोरी या फिर गले में धारण कर सकते हैं। इससे आपके करियर और वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए सोने या पीतल का सिक्का पर्स में रखना काफी फलदायी साबित होगा। इससे कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होने के कारण इस राशि वालों को अपने पर्स में लोहे का सिक्का रखना शुभ फल देगा। आप चाहें तो अपने घर के मुख्य दरवाजे के आस-पास भी इस सिक्के को लगा सकते हैं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहने के साथ-साथ आर्थिक हालात भी सुधरेंगे।
[bc_video video_id=”5852252682001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को अपने पर्स में कांसे का सिक्का रखना चाहिए इससे आपको पैसों की कमी नहीं होगी। और हर काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
मीन राशि: पीतल या सोने का सिक्का इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना गया है। इससे आपका स्वास्थ्य और करियर दोनों अच्छा रहेगा।