किसी भी व्यक्ति के हाथों में ढेर सारी लकीरें होती है। कहते हैं हाथों की इन्हीं लकीरों में मनुष्य अपना भाग्य लिखाकर आता है। इन्हीं में से एक रेखा होती है ह्रदय रेखा। दोनों हाथ की इस ह्रदय रेखाओं को मिलाकर चांद की आकृति बनती है। किसी के हाथ में इन रेखाओं से आधा चांद बनता है तो किसी के हाथ में यह रेखा मिल ही नहीं पाती हैं। और किसी के हाथ में यह रेखा सीधी होने के कारण चांद ही नहीं बन पाता है।
जिन लोगों के हाथों में इन रेखाओं को मिलाकर चांद की आकृति बनती है ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षक होते हैं। यह लोग अपने बोलने चालने के तरीके से किसी को भी अपना बना लेते हैं। प्यार इनके जीवन में सबसे जरूरी होता है। यह लोग दिमाग से तेज होते हैं इसलिए कोई भी परेशानी इनके लिए बड़ी नहीं होती है। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति दूसरों की सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं। यह लोग अपनी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। इन लोगों के दोस्त अधिक मात्रा में बनते हैं। ऐसे लोग जहां भी रहते हैं वहीं पॉपुलर हो जाते हैं। अपने स्वभाव के कारण यह लोग किसी का भी बुका नहीं कर पाते। दिल के बड़े होने के कारण किसी को भी आसानी से क्षमा कर देते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहता है।
जिनके हाथ में ह्रदय रेखा सीधी होती है और उससे चांद की आकृति नहीं बनती है। तो ऐसे व्यक्ति स्वभाव से काफी शांत और दयावान होते हैं। ज्योतिष में ऐसे हाथ कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन जिस भी व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखा है तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
जिन लोगों के हाथों की ह्रदय रेखा आपस में नहीं मिलती ऐसे लोग उम्रदराज लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। इन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।