हिंदू धर्म में लोग किसी भी शुभ काम की शुरुआत शुभ मुहुर्त देखकर ही करते हैं। जैसे मुंडन करवाना, नामकरण, यात्रा पर जाना, नया वाहन, नया घर खरीदना, रत्न धारण करना, नये बिजनेस की शुरुआत इत्यादि कुछ ऐसे जरूरी कार्य हैं जिससे पहले शुभ समय के बारे में जानना जरूरी माना जाता है। अगर इन कार्यों को सही समय देखकर नहीं किया गया हो तो इसके विफल होने की संभावना ज्यादा होती है। लोग वैसे तो शुभ दिन और समय की जानकारी के लिए ज्योतिषी सलाह लेते हैं लेकिन हिंदू पंचांग अनुसार कुछ ऐसे शुभ योग भी होते हैं जिस दौरान किये गये कार्यों में सफलता मिलने के ज्यादा आसार होते हैं। जानते हैं मई महीने के शुभ योग और उनके समय के बारे में…
02 मई – दिन गुरुवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – दोपहर 01 बजकर 03 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 43 मिनट (03 मई) तक रहेगा।
03 मई – शुक्रवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 43 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 24 मिनट (04 मई) तक रहेगा।
05 मई – दिन रविवार – त्रिपुष्कर योग – रात 03 बजर 59 मिनट से (06 मई) सुबह 05 बजकर 41 मिनट (06 मई) तक रहेगा।
06 मई – सोमवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – शाम 04 बजकर 37 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 40 मिनट (07 मई) तक।
08 मई – दिन बुधवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 39 मिनट से शाम 04 बजकर 01 मिनट तक।
09 मई – दिन गुरुवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 38 मिनट (10 मई) तक।
10 मई – दिन शुक्रवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 38 मिनट से दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
15 मई – दिन बुधवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजकर 17 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 34 मिनट (16 मई) तक।
24 मई – दिन शुक्रवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 30 मिनट (25 मई) तक।
25 मई – शनिवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह प्रात: 05 बजकर 30 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
25 मई – शनिवार – द्विपुष्कर योग – सुबह 10 बजकर 16 मिनट से सुबह 05 बजकर 30 मिनट (26 मई) तक।
26 मई – रविवार – द्विपुष्कर योग – प्रात: 05 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। (कुल समय अवधि 02 घंटे 19 मिनट)
[bc_video video_id=”5861134893001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
28 मई – दिन मंगलवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – शाम 06 बजकर 59 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 29 मिनट (29 मई) तक।
30 मई – गुरुवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 05 बजकर 28 मिनट (31 मई) तक।
31 मई – शुक्रवार – सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 28 मिनट से रात 12 बजकर 13 मिनट (01 जून) तक।