Lucky Moles on female face: तिल एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जानने के लिए हर इंसान उत्सुक रहता है। क्योंकि शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसके शरीर पर कोई तिल ना हो। तिलों का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व होता है। तिल किसी भी इंसान के व्यक्तिव और उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जानकारी देते हैं। यहां आप जानेंगे महिलाओं के शरीर पर तिल होने का क्या महत्व होता है। जिस औरत के सिर के मध्य भाग में तिल होता है उसे पति का पूरा सुख मिलता है। ऐसी महिलाएं अच्छे दिल वाली होती हैं। अगर सिर के दायें तरफ तिल हो तो यह समाज में सम्मान दिलाता है लेकिन ये स्त्रियां उदास स्वभाव की भी होती हैं।
जिस स्त्री के माथे पर काले रंग का तिल होता है उसकी संतान अच्छी होती है। साथ ही ये धार्मिक स्वभाव की होती हैं। माथे के दायें तरफ तिल हो तो महिला की अपने परिवार वालों से कम बनेगी। साथ ही अच्छा स्वभाव होने के बाद भी संतान से कष्ट भी हो सकता है। माथे के बीच में तिल का होना अच्छा प्रेमी बनाता है लेकिन ऐसी महिलाएं थोड़े कठोर स्वभाव की भी होती हैं। माथे पर बायें तरफ तिल का होना स्त्री को अपने पति से कम सुख मिलने का संकेत देता है। आइब्रो के बीच में तिल का होना महिला को सरकार में ऊंचा पद मिलने का संकेत देता है। साथ ही उसका पति भी सरकारी नौकरी करने वाला हो सकता है। अगर आइब्रो में तिल हो तो ऐसी स्त्रियों का स्वभाव अकसर बदलता रहता है।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
फिमेल की आंखों के ऊपर या नीचे की तरफ तिल का होना इस बात का संकेत देता है कि उस महिला ने काफी पैसा बचाया हुआ है लेकिन ये महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होती हैं। तो वहीं आंख के अंदर तिल का होना स्त्री को उसके पति से आपार प्रेम मिलने का संकेत देता है। जिस महिला की दायें ओर आंख के नीचे तिल हो तो ऐसी महिला धार्मिक होती है। इन्हें समाज में भी काफी सम्मान मिलता है। जब्कि बायें और आंख के नीचे या गाल पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं रोमांटिक होती हैं।
शरीर के इन 10 अंगों पर तिल का होना माना जाता है शुभ, इससे ये होते हैं लाभ
समुद्र शास्त्र: हाथों की उंगलियां भी खोलती हैं आपसे जुड़े कई राज