माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना जाता है। मनुष्य माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन शुक्रवार का दिन माता की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है। इस दिन भक्तजन सुख समृद्धि के लिए व्रत रखकर माता की पूजा करते हैं। और किन तरीकों से माता लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है जानते हैं इसके बारे में…
– माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए खासकर शुक्रवार के दिन इस दीपक को जलाना विशेष फलदायी माना गया है। लेकिन दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसकी बत्ती सूती लाल धागे या केसर की हो।
– माना जाता है कि मां लक्ष्मी को चावल की खीर काफी पसंद होती है इसलिए इस दिन खीर का भोग माता को लगाना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। भक्तजन चाहें तो इस दिन खीर बनाकर तीन कुंवारी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप दे सकते हैं। फिर उन कन्याओं को कुछ दक्षिणा और पीले वस्त्र भेंट करें।
– शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी काफी अच्छा माना गया है। इसलिए इस दिन किसी अपाहिज व्यक्ति को या गाय को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
– माता लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ करने से माता की कृपा जल्दी प्राप्त हो जाती है। इसलिए इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में पवित्र जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।
[bc_video video_id=”5969286704001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को व्रत रखने का खास महत्व होता है। इस व्रत को 11 या 21 शुक्रवार तक रखा जा सकता है। इस दिन एक समय भोजन करके माता की सच्चे मन से उपासना की जाती है।
– शुक्रवार के दिन माता की पूजा करते समय कमल के फूल और चंदन को अर्पित करना चाहिए।
– शुक्रवार के दिन माता के श्रीयंत्र को गाय के दूध से अभिषेक कराकर उससे पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर की दरिद्रता दूर होगी और घर में धन की कभी कमी नहीं आएगी।