Horoscope Today, May 27, 2019: वृष राशि के जातकों को श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। मिथुन राशि के जातकों के हमसफर की आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। तुला राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। लेकिन दोस्तों पर ज्यादा पैसा खर्च करने से आपको बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जानिए आज का स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल यहां…

Health Horoscope Today, May 27, 2019

मेष राशिफल: सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है। घर में काम करते समय चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को श्वास से संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए ऐसा काम ना करें जिसमें आपको थकावट महसूस हो।

मिथुन राशिफल: अचानक से दांत में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा कि ऐसी समस्या आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। किसी रिश्तेदार की तबीयत अचानक से ज्यादा खराब हो सकती है।

कर्क राशिफल: सेहत के लिहाज से कोई लंबी यात्रा करने से आप बचें। क्योंकि इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल: पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। सुधार के लिए हल्का खाना खाएं। पानी पीने की मात्रा भी बढ़ानी होगी।

कन्या राशिफल: बच्चों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहने की वजह से सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है।

तुला राशिफल: तुला राशि के जातक आज व्यायाम की तरफ ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। जीवन साथी की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल: मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा लगने की वजह से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने सभी कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

धनु राशिफल: जल्दबाजी में वाहन चलाने से आपको बचना होगा। बुजुर्ग लोग सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आंखों से संबंधी समस्या आज कम परेशान करेगी।

मकर राशिफल: पैर में चोट लग सकती है। इसलिए किसी भी काम को करते समय सावधानी बरतनी होगी। मधुमेह के जातकों को व्यायाम पर ध्यान देना होगा।

कुंभ राशिफल: किसी पुराने रोग से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अभी भी डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करें।

मीन राशिफल: कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। आपकी खराब दिनचर्या के कारण ऐसा हो सकता है। इसलिए अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार करें।

Love Horoscope Today, May 27,  2019

मेष राशिफल: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। नये और अच्छे लव रिलेशन बनने की उम्मीद है। आपसी मनमुटाव दूर होने की संभावना है।

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने लव पार्टनर से कुछ खास गिफ्ट मिल सकता है। लेकिन समय नहीं देने के चलते आपका अपने प्रेमी से झगड़ा होने के भी आसार हैं।

मिथुन राशिफल: लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। जीवन साथी की आय में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कर्क राशिफल: प्रेमी से किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। आपसी ताल मेल में काफी कमी आ सकती है। बाहरी व्यक्ति की सहायता से आपके संबंधों में आ रहे तनाव खत्म होंगे।

सिंह राशिफल: पुराने खराब लव रिलेशन से मुक्ति मिलेगी। नये प्रेम संबंध बन सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होंगे। शादी के प्रपोजल आने की उम्मीद है।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहने के आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर का साथ मिलेगा।

तुला राशिफल: आज आप किसी और की तरफ अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं। इससे आपके अपने लव रिलेशन खराब होने की संभावना है। भावनाओं पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल: आपकी इगो आपके लव रिलेशन को खराब कर सकती है। किसी से प्यार का इजहार करने के लिए अगर सोच-विचार में पड़े हैं तो आज का दिन इसके लिए शुभ साबित होगा।

धनु राशिफल: पुराने संबंध फिर से बनने की संभावना है। भाई-बंधुओं से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिल सकता है। परिवार वालों से आपको भरपूर प्रेम मिलने की उम्मीद है।

मकर राशिफल: मकर राशि वालों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। हमसफर की तलाश भी पूरी होती दिखाई दे रही है।

कुंभ राशिफल: विवाह बंधन में बधने में जल्दबाजी ना करें। अपने होने वाले जीवन साथी के बारे में अच्छे से पता कर लें। क्योंकि आपको प्रेम संबंधों में धोखा मिलने के आसार हैं।

मीन राशिफल: आज आपका प्रेमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। जिससे आप काफी भावुक हो जाएंगे। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा हो सकती है।

Finance Horoscope Today, May 27, 2019

मेष राशिफल: धन में वृद्धि होने की संभावना है। नया काम शुरु किया जा सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की भी संभावना है।

वृषभ राशिफल: बिजनेस वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने के आसार हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कर्ज की भरपाई कर पाएंगे।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों की ऑफिस में साख बढ़ने की उम्मीद है। दुश्मन आपके निर्बल होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशिफल: काम के चलते की गई किसी डील से आपको मुनाफा हो सकता है। लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।

सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों की कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। भीड़ वाले इलाकों में अपना पर्स संभालकर रखें। साथ ही खर्चों पर भी काबू रखना होगा।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन उतना अच्छा नहीं है। किसी ना किसी चीज में जोखिम उठान पड़ सकता है। खर्चे अचानक से काफी बढ़ सकते हैं।

तुला राशिफल: तुला वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। लेकिन दोस्तों में धन ज्यादा खर्च होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य मामलों में कुछ धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: इस राशइ के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलने की उम्मीद है। खर्चे कम होने से आप निवेश कर पाएंगे।

धनु राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले आज ना लें। कोई नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मकर राशिफल: व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें क्योंकि इससे आपका धन और समय दोनों खर्च होगा। बच्चों पर पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है।

कुंभ राशिफल: विदेश जाने का मौका मिल सकता है। साथ ही इससे जुड़े मामलों में आपको फायदा भी हो सकता है। किसी साथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।

मीन राशिफल: आज आपका पैसा दान-पुण्य के कामों में खर्च होगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश में बैठे मित्र से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।