Horoscope Today, May 26, 2019: मकर राशि के जातकों की सेहत के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं लेकिन किसी दोस्त का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। तो वहीं सिंह राशि के जातक आज कोई नया काम शुरु कर सकते हैं पर निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन, जानें यहां…
Health Horoscope Today, May 26, 2019
मेष राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से नुकसान पहुंच सकता है। हल्का खाना खाएं।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को पेट दर्द से संबंधी परेशानी आ सकती है। इसलिए कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़े।
मिथुन राशिफल: लंबी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहने के आसार हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है।
सिंह राशिफल: बच्चों की खराब सेहत में सुधार आएगा। आज योग और व्यायाम की तरम आपका मन ज्यादा लगने वाला है। आपकी अच्छी दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगी।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जो जातक स्किन रोग से परेशान हैं उनकी तकलीफें कुछ बढ़ सकती है। कमर दर्द की समस्या भी आज काफी परेशान करने वाली है।
तुला राशिफल: अचानक से मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है जिसका आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
वृश्चिक राशिफल: किसी बुरे सपने को देखने के कारण आपका मन काफी बेचैन रहने वाला है। भगवान की अराधाना करने से मन शांत होगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए दिन काफी परेशानी भरा रहने वाला है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण चक्कर आ सकता है। इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों की सेहत के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन किसी मित्र की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों की सेहत के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। दिन की शुरुआत में सिर दर्द परेशान कर सकता है तो शाम होते-होते इससे कुछ राहत भी मिलने की उम्मीद है।
मीन राशिफल: मोटापे से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकता है। जिस कारण किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। शरीर की ऊर्जा में भी कमी आएगी।
Love Horoscope Today, May 26, 2019
मेष राशिफल: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवन साथी आपके हर निर्णय में आपका साथ देखा दिखाई देगा। परिवार में कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। जीवन साथी से किसी काम में भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। दोस्त से कोई दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल: परिवार का कोई करीबी सदस्य आपके मानसिक तनाव को दूर करने में आपकी सहायता करेगा। जिस कारण आपके संबंध उससे और भी ज्यादा मजबूत हो सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है। हो सकता है आपको दिल में उसके लिए कोई फीलिंग्स ना हो। शादी के शुभ संयोग भी बन रहे हैं।
सिंह राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर साथियों के साथ संबंधों में मधुरता आने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: परिवार में कोई शुभ काम सम्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। शादी के लिए वर-वधु की तलाश पूरी हो सकती है।
तुला राशिफल: परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा कर सकते हैं। लेकिन पिता की तरफ से कोई निराशा हाथ लग सकती है। लेकिन परिवार के बाकी सदस्यों का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशिफल: आज आप किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लेकिन झगड़ा होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बेहतर होगा कि आप एक दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करें।
धनु राशिफल: प्यार का इजहार किया जा सकता है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी शुभ कार्य में आपको अपने हमसफर का पूरा साथ मिल सकता है।
मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
कुंभ राशिफल: जल्दबाजी में शादी का निर्णय लेने से बचना होगा। पार्टनर का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी होगी हो सकता है सामने वाला आपको धोखा दे दे।
मीन राशिफल: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनबन हो सकती है। आपके अपने साथी के साथ रिलेशन काफी खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Finance Horoscope Today, May 26, 2019
मेष राशिफल: पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने व्यापार में सहयोगियों से कुछ हानि हो सकती है।
वृषभ राशिफल: करियर के लिए दिन निराशाजनक रह सकता है। किसी खास मित्र के कारण आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वाहन के भी दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना दिखाई दे रही है। अध्यात्म कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
कर्क राशिफल: कर्क राशि वाले लोगों को व्यापार में रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है। निवेशकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने के आसार हैं।
सिंह राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। निवेश करते समय भी सावधानी बरतनी होगी।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है। किसी नये काम को आज शुरु किया जा सकता है। निवेश करने के लिए भी समय शुभ है।
तुला राशिफल: आर्तिक स्थिति में कुछ गिरावट आ सकती है। बेफजूल के खर्चे बढ़ने से आप परेशान होंगे। लेकिन किसी मित्र से वित्त सहायता मिलने की भी उम्मीद है।
वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में हानि देखने को मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव ज्यादा रहने के आसार हैं। लेकिन मेहनत करने से पीछे नहीं हटें।
धनु राशिफल: अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। लेकिन कर्ज देने से आज आप बचें।
मकर राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। किसी करीबी की इनकम में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।
कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को पुराने किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। आय के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मीन राशिफल: मीन वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी के चलते विदेश जाने का अवसर प्राप्त होने की संभावना है। किसी प्रोजेक्ट की सफलता के कारण कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ने की उम्मीद है।