Horoscope Today, 04 April 2019: मेष राशिफल: कार्यस्थल पर सफलता मिलती दिखाई दे रही है। बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर में कोई मेहमान आने की संभावना है।

वृषभ राशिफल: आज दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। दिन भर काफी मौज मस्ती में गुजरने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार में जश्न का माहौल रहने की उम्मीद है।

मिथुन राशिफल: आज आपका मन अध्यात्म कार्यों में ज्यादा लग सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। गरीबों को दान करें। डायबिटीज वाले लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कर्क राशिफल: प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। ऑफिस में सीनियर्स से डांट सुननी पड़ सकती है। इसलिए किसी भी काम को सावधानी से करें। निवेश के लिए दिन उत्तम है।

सिंह राशिफल: परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। मित्रों से किसी काम में सहायता मिल सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

कन्या राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ रहने वाला है। पत्नी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने का योग है।

तुला राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है। प्रेमी का भरपूर साथ मिलने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के आसार है। प्यार में निराश लोगों की जिंदगी में कोई आने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों की आय बढ़ सकती है। यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में तरक्की की संभावना है।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: दुश्मनों से बचने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लेन-देन के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपका प्रेमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब होने की संभावना है।

मकर राशिफल: अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। धन लाभ का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। बच्चों को चोट लगने की संभावना है।

कुंभ राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। टूटे हुए संबंध बनने के आसार है। घर का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आपका हमसफर कोई शुभ समाचार दे सकता है। अचानक से किसी यात्रा पर जाने की संभावना है।

मीन राशिफल: पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यापार में बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है।