मेष राशि वालों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। हालांकि पिता जी की सेहत में बिगड़ सकती है। वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं मिथुन राशि वालों को गर्दन दर्द की समस्या बनी रह सकती है। इसके अलावा लव पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हालांकि मौसम में बदलाव होने से छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। आगे जानिए अपना आज का स्वास्थ्य राशिफल…
Horoscope Today, June 22, 2019: आज मंगल करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए क्या खास है आपके लिए
मेष राशिफल: स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। घर में पिता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
वृषभ राशिफल: आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह में सैर करें। खान-पान का ख्याल रखना होगा। पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशिफल: गर्दन दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के हेल्थ का खास रखना होगा। जंक फूड खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। प्राणायाम करने से ठीक रहेगा।
कर्क राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी परेशानी सामने आ सकती है। भोजन में सावधानी बरतें। बाजार का खाना खाने से बचें।
सिंह राशिफल: आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। लेकिन लापरवाही बिलकुल भी न बरतें। योग, आसन या व्यवयाम करने से लाभ मिल सकते हैं।
कन्या राशिफल: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय नई ऊर्जा आपके अंदर बनी रहेगी। खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सेहत पर प्रभाव डालेगा।
तुला राशिफल: तबीयत अच्छी रहने की संभावना प्रबल है। खान-पान में सावधानी बरतें। स्लिन की समस्या के प्रति सावधान रहें। खुली हवा में सैर करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फास्ट फूड आदि बाहरी खाना खाने से बचें। हालांकि दांत से संबंधित समस्या आ सकती है। समय से भोजन करें।
धनु राशिफल: हेल्थ पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही बिलकुल भी न बरतें। पेट से जुड़ी समस्या आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर राशिफल: सेहत में बदलाव होने के संकेत हैं। हालांकि उमंग में कमी नहीं होगी। मन में कई प्रकार के बुड़े विचार आ सकते हैं जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। गलत उपचार से बचना चाहिए। भोजन में सुपाच्य पदार्थ का सेवन करें। समय से खाना खाएं।
मीन राशिफल: इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को नर्वस सिस्टम की समस्या है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए।