Health Horoscope Today, 18 March 2019: मेष राशिफल: मानसिक तनाव के कारण सेहत खराब हो सकती है। इसलिए ध्यान और योग करने की कोशिश करें। इससे मन शांत रहेगा और तनाव भी कम होगा। किसी मित्र की तबीयत खराब होने से आप परेशान हो सकते है। पास के किसी मंदिर में जाकर दीपक जलाने से दिन शुभ गुजरेगा।

वृषभ राशिफल: गुस्से पर काबू करने की कोशिश करें। नहीं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपने खाने-पीने का उचित ध्यान रखें। बदलते मौसम से भी आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो जाए।

मिथुन राशिफल: तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बुजुर्ग लोग भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द आपको परेशान कर सकता है। हो सके तो हल्की मालिश करवा लें इससे आपको आराम मिलेगा।

कर्क राशिफल: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप में एक अलग ही ऊर्जा रहेगी। पूरे दिन आपका मन शांत रहेगा।

सिंह राशिफल: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करें। इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। साथ ही आज मधुमेह बीमारी वाले लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से खाने पीने का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल: तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। सिर दर्द की समस्या आ सकती है। इससे निपटने के लिए योग करें। मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिफल: दुर्घटना होने के आसार है। लेकिन सावधानी बरतेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा। लेकिन खाने-पीने का सही ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल: पेट से संबंधित किसी बीमारी से आपको समस्या हो सकती है। हल्का खाना खाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

[bc_video video_id=”5983589409001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: बुरे सपने आने की वजह से मन थोड़ा उदास रह सकता है। लेकिन इसको लेकर ज्यादा तनाव लेंगे तो इसका आपके ऊपर गलत प्रभाव पड़ेगा। भगवान की पूजा करने से मन शांत होगा।

मकर राशिफल: लगातार काम करने से आज आप ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। इसलिए आज ज्यादा से ज्यादा आराम करें। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी। और तनाव भी आपसे दूर हो जाएगा। हल्का खाना खाएं। खाने में फल का ज्यादा इस्तेमाल करें।

कुंभ राशिफल: जिन जातकों को आंख से संबंधित समस्या है उनकी आज थोड़ी दिक्कत बढ़ सकती है। जरूरत पढ़ने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। जितना हो सकता है अपनी आंखों को आराम दें।

मीन राशिफल: कुछ भी गलत खाने से आपको पेट में दिक्कत हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं। सन्तुलित भोजन ही करें।