Health Horoscope Today, 17 March 2019: मेष राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। बहुत तनाव महसूस करेंगे। खाने-पीने का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल: तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बुजुर्ग लोग भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द आपको परेशान कर सकता है।

मिथुन राशिफल: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप में एक अलग ही ऊर्जा रहेगी। मन शांत रहेगा।

कर्क राशिफल: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करें। इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर कम रह सकता है। इसलिए इसी हिसाब से खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल: आज मधुमेह बीमारी वाले लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से खाने पीने का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल: पेट से संबंधित किसी बीमारी से आपको समस्या हो सकती है। हल्का खाना खाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

तुला राशिफल: लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा। लेकिन खाने-पीने का सही ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल: तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इसलिए किसी भी तरह का तनाव ना लें। तनाव को कम करने के लिए अपना मनपसंद काम करें।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज आप अपनी बीमारीयों से निपटने में सहायक होंगे। खाने पीने के साथ-साथ आप व्यायाम पर भी ध्यान देंगे।

मकर राशिफल: स्वास्थ्य के हिसाब से आपका दिन शुभ रहेगा। साथ ही आप लोगों को सेहतमंद रहने के तरीके बताएंगे।

कुंभ राशिफल: आज थकावट के कारण आपके शरीर में दर्द रहेगा। इसके लिए आप खास ध्यान रखें। आज आराम करने की आपको सलाह दी जाती है।

मीन राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के आसार है। लेकिन सावधानी बरतेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।