हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय भगवान माना जाता है। लोग इनके कई रूपों की अराधना करते हैं। लेकिन राशि अनुसार भगवान गणेश के किस रूप की पूजा करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, यहां जानिए…

मेष राशि – इस राशि के जातकों को भगवान गणेश के वक्रतुण्ड रूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही भोग स्वरूप गुड़ का प्रयोग करना चाहिए।

वृषभ राशि  –  इस राशि के जातकों को भगवान गणेश के विनायक रूप की पूजा और भोग में मिश्री का प्रयोग करना चाहिए।

मिथुन राशि – इस राशि के जातक गणेश की उपासना लक्ष्मी जी के साथ करें इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। प्रसाद में मूंग और मोदक के लड्डू का भोग लगाना लाभकारी साबित होगा।

कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों को गणेश के वक्रतुंड रूप की अराधना करना शुभ माना गया है। मिश्री का भोग लगाएं। भगवान गणेश को सफेद फूल अर्पित करें।

सिंह राशि – इस राशि के जातकों को भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। बेसन के और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी गणेश की एक साथ पूजा करना शुभ फल प्रदान कर सकता है। खीर का भोग लगाना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि –  इस राशि के जातकों को गणेश जी के वक्रतुंड रूप की उपासना करनी चाहिए साथ नारियल के लड्डू का भोग लगाना शुभ साबित होगा।

वृश्चिक राशि – ये मंगल की राशि है इस राशि वालों को श्वेतार्क गणेश की अराधना करनी चाहिए। पूजा में लाल फूलों का प्रयोग करना शुभ रहेगा। साथ ही प्रसाद के रूप में मोतीचूर के लड्डूओं का प्रयोग करें।

धनु राशि – इस राशि के जातकों को लक्ष्मी गणेश की एक साथ पूजा करना अच्छा माना गया है। साथ ही बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि – मकर राशि वाले लोगों को गणेश के शक्ति विनायक रूप की पूजा करनी चाहिए। प्रसाद में मोदक और इलायची का भोग लगाएं।

[bc_video video_id=”5996825738001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को भी गणेश के शक्ति विनायक रूप की अराधना करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। प्रसाद में बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

मीन राशि – इस राशि के जातकों को ‘हरिद्रा गणेश’ की पूजा करनी चाहिए और शहद या लड्डू का भोग लगाना विशेष फलदायी साबित होगा।