Finance Rashifal (Horoscope) Today 25 August 2019: मेष राशिफल : संपत्ति या जमीन खरीदने में विवाद हो सकता है। हालांकि आगे चलकर इसका समाधान हो जाएगा। व्यापारिक काम अधिक मेहनत करने से आर्थिक समस्या दूर होगी। नए व्यवसाय को अच्छे ढंग से संचालित कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल : यदि आप जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में अपील किए हैं तो आज शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यवसाय में बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक मसले पर खर्च बढ़ने वाला है।
मिथुन राशिफल : जमीन खरीद बिक्री के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। हालांकि इसके लिए जमीनी कागजात को अच्छी तरह जांच लें। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक से धन लाभ होगा।
कर्क राशिफल : पैतृक संपत्ति को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से आर्थिक मदद मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा में पैसे अधिक खर्च होंगे। पैसे उधार देना मंहगा पड़ सकता है।
सिंह राशिफल : सौदेबाजी से आर्थिक लाभ का योग है। निजी व्यवसाय में कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। दैनिक आय में स्थिरता रहने वाली है।
कन्या राशिफल : अचल संपत्तियों पर निवेश के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। सोने-चांदी का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। वाहन कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है।
[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : पूंजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दुकानदारी से आर्थिक लाभ होने वाला है। आज आपको फिजूलखर्ची से सावधान रहने की आवश्यकता है। दैनिक आय में गिरावट देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल : जमीन से जुड़े मामले में लेनदेन करना शुभ साबित होगा। बिजनेसमैन लोगों को आज आज कमाई अच्छी होने वाली है। कर्ज वसूली के काम में किसी से विवाद होगा। बैंक बैलेंस कर सकते हैं।
धनु राशिफल : खरीदा हुआ जमीन बेचने का मन बना सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग में पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। घरेलू कामों में फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है।
मकर राशिफल : व्यावसायिक संपत्ति को बेचने का मन बना सकते हैं। दैनिक आय प्रभावित होने वाला है। किसी के कहने पर पूंजी निवेश न करें, वरना बाद में पछतावा होगा। अनावश्यक कामों में पैसा खर्च होगा।
कुंभ राशिफल : किसी अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज निजी व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने वाला है। व्यर्थ के काम में पूंजी निवेश करने से बचें, क्योंकि हानि होने की संभावना है।
मीन राशिफल : वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। दैनिक आय में कुछ परिवर्तन नहीं होगा। अजीज मित्र को दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। घरेलू काम धन खर्च होने की संभावना है। पार्टनर को को कीमती गिफ्ट भेंट कर सकते हैं।
( राशिफल व ज्योतिष से जुड़ी और भी अन्य खबरें…Astrology/Horoscope )